Wednesday 4th of February 2026

ब्रेकिंग

पूर्व सरपंच व सचिवों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

ख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना" के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन अयोध्या जाएंगे

सांसद श्री पाटिल ने मेडिकल कॉलेज में सी.सी.टी.वी. कंट्रोल रुम का शुभारंभ किया

मंगलवार को विधायक कंचन तनवे ने खंडवा मुंदी मार्ग एवं बटालियन को लेकर विधानसभा में रखी अपनी बात।

भोपाल जिले के बीएलओ ने किया उत्कृष्ट कार्य शत-प्रतिशत किया डिजिटलाईजेशन

पालिका अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी : मुख्यमंत्री आवास में गूंजेंगे लोहाघाट की होली के बोल कोली ढेक की महिलाएं देहरादून को रवाना

मुख्यमंत्री आवास में गूंजेंगे लोहाघाट की होली के बोल कोली ढेक की महिलाएं देहरादून को रवाना पालिका अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडीलोहाघाट के कोली ढेक की महिलाओं की मेहनत आखिर रंग लाई उन्हें मुख्यमंत्री आवास देहरादून में काली कुमाऊं की खड़ी होली गाने का मौका मिला है बुधवार सुबह निर्मला अधिकारी के नेतृत्व तथा टीम लीडर अल्का ढेक के नेतृत्व में 52 महिला होलियारो का दल मुख्यमंत्री आवास देहरादून के लिए रवाना हुआ दल को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा तथा खंड शिक्षा अधिकारी अशोक अधिकारी ने रोडवेज बस स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा शुभकामनाएं दी कहा उन्हें आज काफी खुशी हो रही है कि उनके क्षेत्र की महिलाएं मुख्यमंत्री आवास में होली गायन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने जा रही हैतथा अपनी संस्कृति का प्रचार कर रही है वहीं मुख्यमंत्री आवास में होली गायन को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं टीम लीडर अलका ढेक तथा माया ढेक ,कृष्णा ,पुष्पा, रेखा ,सुनीता, शांति आदि ने कहा इस बार उन्हें  लोहाघाट के होली रंग महोत्सव में मौका नही दिया गया लेकिन निर्मला अधिकारी के प्रयासों से मुख्यमंत्री आवास में होली गायन का मौका मिला है आमंत्रित करने के लिए वह मुख्यमंत्री धामी, श्रीमती गीता धामी, निर्मला अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी लोहाघाट को धन्यवाद देती हैं महिलाओं ने कहा वह कल गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में काली कुमाऊं की खड़ी होली तथा झोड़ों का गायन कर अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगीकहा आज उनकी वर्षों की मेहनत सफल हो गई है वही होली रंग महोत्सव कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने कहा कमेटी के नियमों के हिसाब से जिस टीम को दो वर्ष मौका दिया जा चुका है उन्हें इस वर्ष आराम दिया गया तथा नई टीमो को मौका दिया गया है ताकि हर की टीमें प्रतिभाग कर सकें मालूम हो कोली ढेक की महिलाओं की होली पूरे काली कुमाऊं क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ महिला होली है तथा 2 वर्ष वह लोहाघाट के होली रंग महोत्सव में धूम मचा चुकी है इन्हीं को देखकर अन्य गांव की महिलाएं भी होली गायन को लेकर मंच में आने लगी है कल मंगलवार को भी कोली ढेक की महिलाओं ने ब्लॉक कार्यालय लोहाघाट में शानदार होली व झोड़ो का शानदार प्रदर्शन किया जिससे प्रभावित होकर आयोजकों ने 50 हज़ार रुपए की ईनमी धनराशि से उन्हें सम्मानित किया तो वहीं पिछले वर्ष की होली में इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री के टनकपुर में हुए होली मिलन कार्यक्रम में शानदार होली गायन किया था जिसकी मुख्यमंत्री धामी के द्वारा काफी सराहना की गई थी तथा इस वर्ष उन्हें अपने आवास में होली गायन का न्योता दिया है

Tags :

जरूरी खबरें