मुकेश पटेल प्रधान संपादक : जांगड़ा महासभा भोपाल के नेतृत्व में प्रदेशस्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न
Mukesh Dhanvare
Mon, Feb 23, 2026
जांगड़ा महासभा भोपाल के नेतृत्व में प्रदेशस्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मां. श्री जे एन कंसोटिया आई.ए.एस पूर्व अपर मुख्य सचिव गृह विभाग म.प्र शासन
मां. श्री भन्ते जी
मा.श्री किशन सुर्य वंशी जी अध्यक्ष नगर पालिका निगम भोपाल
कार्यक्रम - अध्यक्षता मां.श्री राजेश बाधेवाल जी प्रदेश अध्यक्ष म.प्र जांगड़ा महासभा भोपाल
महासभा मंच पर प्रदेशस्तरीय, सम्भागीय,व समस्त जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम में शिरकत कि जांगड़ा महासभा प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में विवाह योग्य युवक युवती ने अपना-अपना परिचय दिया शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सहसम्मान किया डॉ,व प्रतियोगिता परीक्षा में उत्कृष्ट अंक से उतरिण मेधावी छात्र छात्रों को भी सम्मानित किया गया समाजिक क्षेत्र में जिस समाजिक परिवार ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया उन्हें महासभा के द्वारा मेमोरंडम से सम्मानित किया गया प्रदेश से पधारे समस्त जिला अध्यक्ष का उद्बोधन में शिक्षा, रोजगार, रुढ़िवादी, परंपरा,पर अपने अपने विचार प्रकट किये व संगठन को ससक्त बनाने और प्रदेश में समाज का निजी भवन हो इस अस्य को लेकर प्रत्येक जिले से पदाधिकारीगण,जिला अध्यक्ष व जांगड़ा समाज के सामाजिक बंधुओ ने सहयोग राशि देकर शीघ्र ही स्वयं का भवन हो इस अस्य से अन्य समाजिक बन्धुओं को भी प्रेरित किया। व ओर समाजिक बन्धुओं ने भी घोषणा की जांगड़ा महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश वाधेबाल जी ने अपने स्वागत उद्बोधन में समाज में समरसता, एकता, भाई चारा, रुढ़िवादी परंपरा, शिक्षा, स्वास्थ्य, और समाज को अच्छे कार्य के अग्रणी रहना चाहिए, जिससे समाज में विकास, प्रगति हो अपने निरंतर संघर्ष में जांगड़ा महासभा प्रदेश समन्वयक श्री राम गोपाल रैकवार जी, भोपाल अध्यक्ष दिनेश कुमार बरखने जी, प्रदेश महासचिव रमेश चंद्र बकोरिया जी भी साथ रहें। उन्होंने भवन को लेकर समाज से विषेश आग्रह किया। विधिः प्रकोष्ठ संयोजक जांगड़ा महासभा श्री डॉ डि.एल बकोरिया जी एवं प्रदेश महासचिव श्री रमेश चंद्र बकोरिया जी ने मंच संचालन से समाज जनों को संबोधित करते रहे व समां बांधे रखा। अंत में मुख्य अतिथि मां. जे एन कंसोटिया जी ने अपने उद्बोधन में समाज को अच्छे विचारों के साथ जोड़ा, बाबा साहब अम्बेडकर जी,व संत शिरोमणि रविदास जी के संघर्षों और उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। समाज जनों को शिक्षा, रोजगार, नशा मुक्त, उच्च शिक्षा,व राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया समाज को रुढ़िवादी परंपरा को ध्यान में रखते हुए समाज को केसे आगे बढ़ना चाहिए अपने उद्बोधन में विस्तार से अपनी बात रखी। उसके पश्चात स्वागत समारोह भी फोटो सेशन भी निरंतर चलता रहा कार्यक्रम के अंत में भोजन व्यवस्था रहीं । आयोजन में उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी, संभागीय कार्यकारिणी, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष गण, संरक्षक सदस्य,आजिवन सदस्य, प्रत्येक जिले से पधारे बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ समाजिक बन्धुओं माताओं बहनों, बच्चों, पत्रकार बंधुओ आदि उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष जांगड़ा महासभा भोपाल से श्री दिनेश कुमार बरखने जी ने आभार व्यक्त किया ।
Tags :