Saturday 4th of April 2026

ब्रेकिंग

जांगड़ा महासभा भोपाल के नेतृत्व में प्रदेशस्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और मंत्री कुंवर विजय शाह आज कठिन समय से गुजर रहे हैं, लेकिन क्या सिर्फ आज से किसी नेता का मूल्

हनीट्रैप के जरिए लाखों की वसूली: ब्लैकमेलिंग गिरोह पर खरगोन पुलिस का बड़ा एक्शन

पूर्व सरपंच व सचिवों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

ख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना" के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन अयोध्या जाएंगे

रिपोर्ट नरेन सिरवी : निसरपुर सुपरफ्रूट ब्लूबेरी की खेती का प्रशिक्षण कार्यक्रम धुलसर में हुवा

Mukesh Dhanvare

Wed, Sep 17, 2025

नसीरपुर कल धार जिले की कुक्षी तहसील के निसरपुर विकासखंड के ग्राम धुलसर में शाकम्भरी हाईटेक नर्सरी में ब्लूबेरी की खेती के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीरज सावलिया, उपसंचालक उद्यानिकी विभाग जिला धार द्वारा क्षेत्र में ब्लूबेरी की खेती के नवाचार को प्रोत्साहित करने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कई कदम उठाए जा रहें। जिसमें धार जिले में हाई इनकम वाली ब्लूबेरी की खेती को बढ़ावा देना शामिल है।

कार्यक्रम में नेवा प्लांटेशन एल एल पी पालमपुर हिमाचल प्रदेश से डॉ ललित पाटीदार ने गर्म इलाको में ब्लूबेरी की खेती कैसे की जाए इसपर विस्तृत जानकारी दी साथ ही ब्लूबेरी की खेती से होने वाली इनकम के बारे में बताया।

डॉ ललित ने बताया कि ब्लूबेरी एक सुपरफ्रूट है जिसमें कई प्रकार के विटामिन और मिनरल पाए जाते है। इसमें एंटीकैंसर गुण होते है। जिससे भारत में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। 1500 से 2000 किलो बिकने वाले इस फल की खेती धार जिले में भी नेट हाउस या पॉली हाउस में संभव है। कम खाद और दवाइयों की लागत के कारण इससे किसान को अधिक फायदा होता है। वर्तमान में इसकी खेती मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, महाराष्ट्र के पुणे और पहाड़ी प्रदेशों में की जा रही है। अब उद्यानिकी विभाग धार की रुचि के कारण क्षेत्र के किसानों को इसकी खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के उन्नत किसान मोहन राठौर चालनी, गिरीश पाटीदार नानोदा, नितेश पाटीदार निंबोल, भुपेन्द्र पाटीदार , अतुल पाटीदार, तिलोक मुकाती, महेश पाटीदार, रामचन्द्र जाटपुरिया, राजेन्द्र कांग सहित 50 से अधिक किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र पाटीदार ओर आभार तन्मय पाटीदार ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें