Sunday 26th of October 2025

ब्रेकिंग

मंत्री डॉ.विजय शाह ने खंडवा की केशव धाम गौशाला में गोवर्धन पूजा की

कृषि उपज मंडी करोंद में प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके और मंत्री डॉ. विजय शाह ने पुरस्कार वितरित किए फुटबॉल एवं कबड्डी की राज्य स्तरीय स्कूली

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की उपस्थिति में "जीएसटी सम्मेलन" संपन्न हुआ।

सद्भावना मंच ने केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री को किया ईमेल,ट्वीट।

मुकेश पटेल प्रधान संपादक : मंत्री डॉ.विजय शाह ने खंडवा की केशव धाम गौशाला में गोवर्धन पूजा की

Mukesh Dhanvare

Wed, Oct 22, 2025

मंत्री डॉ.विजय शाह ने खंडवा की केशव धाम गौशाला में गोवर्धन पूजा की

गोवर्धन और गौवंश की पूजा पर्यावरण संरक्षण और पशुधन संवर्धन का देती है संदेश

प्रदेश के जनजाति कार्य विभाग के #मंत्री डॉ.कुंवर विजय शाह ने गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आज पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास से की जा रही है। हमारी हर परम्परा और उत्सव में प्रकृति के प्रति आदर समाहित है। गोवर्धन पूजा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। मंत्री डॉ. शाह खंडवा की केशव धाम गौशाला में बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने गौशाला की गायों का पूजन कर उन्हें गुड़ व चारा खिलाया। कार्यक्रम में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत के सीईओ डॉ नागार्जुन बी. गौड़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सेवा दास पटेल एवं श्री हरीश कोटवाले, श्री धर्मेंद्र बजाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मंत्री डॉक्टर शाह ने गौ सेवा और पशुपालन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले गौ सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मंत्री डॉ.शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में "सर्वे भवंतु सुखिनः" की शिक्षा दी जाती है। इसी का पालन करते हुए प्रदेश सरकार मनुष्यों के साथ-साथ पशुओं की भी चिंता कर रही है, और गोवर्धन पूजा जैसे कार्यक्रम प्रदेश में आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की पशु एंबुलेंस योजना बहुत सफल रही है। कोई भी व्यक्ति 1962 नंबर पर फोन लगाकर अपने पशुओं के उपचार के लिए एंबुलेंस बुला सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को पशुपालन अवश्य करना चाहिए, क्योंकि पशुपालन से मिलने वाले गोमूत्र और गोबर की मदद से जैविक खेती और प्राकृतिक खेती की जा सकती है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती से कैंसर जैसे रोग बढ़ रहे हैं। ऐसे में जैविक खेती और प्राकृतिक खेती ही आज की प्रमुख आवश्यकता है।

मांधाता विधायक श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि गोवर्धन पूजा 'जियो और जीने दो' के विचार और उपलब्ध खाद्य सामग्री एवं संसाधनों को समाज के साथ मिल-बांटकर साझा करने का प्रतीक है। खंडवा विधायक श्रीमती तन्वे ने इस अवसर पर कहा कि हमारी संस्कृति और परम्पराओं को बचाए रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। राज्य सरकार द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन गोवर्धन और गौवंश की पूजा कर हम संसार को प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन संवर्धन का संदेश देते हैं। यह वास्तव में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का उत्सव है। कार्यक्रम में उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉक्टर हेमंत शाह ने पशुओं के लिए संचालित एंबुलेंस तथा पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

की केशव धाम गौशाला में गोवर्धन पूजा की गोवर्धन और गौवंश की पूजा पर्यावरण संरक्षण और पशुधन संवर्धन का देती है संदेश प्रदेश के जनजाति कार्य विभाग के #मंत्री डॉ.कुंवर विजय शाह ने गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आज पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास से की जा रही है। हमारी हर परम्परा और उत्सव में प्रकृति के प्रति आदर समाहित है। गोवर्धन पूजा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। मंत्री डॉ. शाह खंडवा की केशव धाम गौशाला में बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने गौशाला की गायों का पूजन कर उन्हें गुड़ व चारा खिलाया। कार्यक्रम में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत के सीईओ डॉ नागार्जुन बी. गौड़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सेवा दास पटेल एवं श्री हरीश कोटवाले, श्री धर्मेंद्र बजाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मंत्री डॉक्टर शाह ने गौ सेवा और पशुपालन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले गौ सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री डॉ.शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में "सर्वे भवंतु सुखिनः" की शिक्षा दी जाती है। इसी का पालन करते हुए प्रदेश सरकार मनुष्यों के साथ-साथ पशुओं की भी चिंता कर रही है, और गोवर्धन पूजा जैसे कार्यक्रम प्रदेश में आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की पशु एंबुलेंस योजना बहुत सफल रही है। कोई भी व्यक्ति 1962 नंबर पर फोन लगाकर अपने पशुओं के उपचार के लिए एंबुलेंस बुला सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को पशुपालन अवश्य करना चाहिए, क्योंकि पशुपालन से मिलने वाले गोमूत्र और गोबर की मदद से जैविक खेती और प्राकृतिक खेती की जा सकती है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती से कैंसर जैसे रोग बढ़ रहे हैं। ऐसे में जैविक खेती और प्राकृतिक खेती ही आज की प्रमुख आवश्यकता है। मांधाता विधायक श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि गोवर्धन पूजा 'जियो और जीने दो' के विचार और उपलब्ध खाद्य सामग्री एवं संसाधनों को समाज के साथ मिल-बांटकर साझा करने का प्रतीक है। खंडवा विधायक श्रीमती तन्वे ने इस अवसर पर कहा कि हमारी संस्कृति और परम्पराओं को बचाए रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। राज्य सरकार द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन गोवर्धन और गौवंश की पूजा कर हम संसार को प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन संवर्धन का संदेश देते हैं। यह वास्तव में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का उत्सव है। कार्यक्रम में उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉक्टर हेमंत शाह ने पशुओं के लिए संचालित एंबुलेंस तथा पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

Tags :

जरूरी खबरें