Tuesday 19th of May 2026

ब्रेकिंग

लोकायुक्त का सख्त एक्शन: रिश्वतखोरी पर प्रहार, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

जांगड़ा महासभा भोपाल के नेतृत्व में प्रदेशस्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और मंत्री कुंवर विजय शाह आज कठिन समय से गुजर रहे हैं, लेकिन क्या सिर्फ आज से किसी नेता का मूल्

हनीट्रैप के जरिए लाखों की वसूली: ब्लैकमेलिंग गिरोह पर खरगोन पुलिस का बड़ा एक्शन

पूर्व सरपंच व सचिवों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

मुकेश पटेल प्रधान संपादक : मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की उपस्थिति में "जीएसटी सम्मेलन" संपन्न हुआ।

Mukesh Dhanvare

Sun, Oct 12, 2025

खालवा में जीएसटी सम्मेलन संपन्न

खालवा में रविवार को केंद्रीय जनजातीय कार्य विभाग के राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके और प्रदेश सरकार के जनजातिय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की उपस्थिति में "जीएसटी सम्मेलन" संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री उईके ने कहा कि जीएसटी की दरों में कमी होने से देश के नागरिक काफी आर्थिक राहत महसूस कर रहे हैं । जीएसटी की दरों में कमी से नागरिकों के खर्चों में कमी आ रही है और इससे होने वाली आर्थिक बचत से वे अतिरिक्त सामग्री खरीद रहे हैं और घर-घर में खुशहाली आ रही है।

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी की दरों में कमी होने से वस्तुएं सस्ती हुई हैं, जिससे उपभोक्ताओ को आर्थिक बचत महसूस हो रही है। बचत की इस राशि से उपभोक्तागण अपनी जरूरत की नई-नई सामग्री खरीद रहे हैं । जिससे अर्थव्यवस्था में गति आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों की 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय को आयकर से मुक्त करने के निर्णय से भी देश के नागरिकों ने काफी राहत महसूस की है। कार्यक्रम में जीएसटी विशेषज्ञ और कर सलाहकार श्री मौसम गंगराड़े ने उपस्थित व्यापारियों को जीएसटी दरों में कमी होने से नागरिकों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से समझाया।खालवा में जीएसटी सम्मेलन संपन्न --- खालवा में रविवार को केंद्रीय जनजातीय कार्य विभाग के राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके और प्रदेश सरकार के जनजातिय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की उपस्थिति में "जीएसटी सम्मेलन" संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री उईके ने कहा कि जीएसटी की दरों में कमी होने से देश के नागरिक काफी आर्थिक राहत महसूस कर रहे हैं । जीएसटी की दरों में कमी से नागरिकों के खर्चों में कमी आ रही है और इससे होने वाली आर्थिक बचत से वे अतिरिक्त सामग्री खरीद रहे हैं और घर-घर में खुशहाली आ रही है। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी की दरों में कमी होने से वस्तुएं सस्ती हुई हैं, जिससे उपभोक्ताओ को आर्थिक बचत महसूस हो रही है। बचत की इस राशि से उपभोक्तागण अपनी जरूरत की नई-नई सामग्री खरीद रहे हैं । जिससे अर्थव्यवस्था में गति आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों की 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय को आयकर से मुक्त करने के निर्णय से भी देश के नागरिकों ने काफी राहत महसूस की है। कार्यक्रम में जीएसटी विशेषज्ञ और कर सलाहकार श्री मौसम गंगराड़े ने उपस्थित व्यापारियों को जीएसटी दरों में कमी होने से नागरिकों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से समझाया।

Tags :

जरूरी खबरें