Friday 3rd of April 2026

ब्रेकिंग

जांगड़ा महासभा भोपाल के नेतृत्व में प्रदेशस्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और मंत्री कुंवर विजय शाह आज कठिन समय से गुजर रहे हैं, लेकिन क्या सिर्फ आज से किसी नेता का मूल्

हनीट्रैप के जरिए लाखों की वसूली: ब्लैकमेलिंग गिरोह पर खरगोन पुलिस का बड़ा एक्शन

पूर्व सरपंच व सचिवों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

ख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना" के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन अयोध्या जाएंगे

मुकेश पटेल प्रधान संपादक : मंत्री डॉ.शाह ने संदलपुर व खारकला में विकास कार्यों का शुभारम्भ किया

Mukesh Dhanvare

Thu, Sep 25, 2025

मंत्री डॉ.शाह ने संदलपुर व खारकला में विकास कार्यों का शुभारम्भ किया

प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ.कुंवर विजय शाह ने गुरूवार को हरसूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संदलपुर में मुख्यमार्ग से कन्या शिक्षा परिसर तक लगभग 1.13 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाले सीमेन्ट कंक्रीट पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम खारकला में 32.75 करोड़ रूपये लागत से सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया तथा सीएम राइज स्कूल तक लगभग 1.78 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाले सीमेन्ट कंक्रीट पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। उन्होेंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया। मंत्री डॉ. शाह ने पंधाना की बालिका रानी को अपनी तरफ से लैपटॉप प्रदान किया।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि कन्या शिक्षा परिसर संदलपुर में छात्राओं के लिए रोटी बनाने हेतु ढाई-ढाई लाख रुपए की दो मशीनें स्वीकृत की गई हैं, इनकी टेंडर प्रक्रिया भी संपन्न हो गई है। कुछ ही दिनों में सभी कन्या शिक्षा परिसर में छात्राओं के लिए रोटी बनाने की मशीन आ जाएगी। मंत्री डॉ. शाह ने खारकला में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत सी योजनाएं प्रारंभ की हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क पढ़ाई के साथ साथ गणवेश साइकिल, पुस्तकें भी दिलाई जा रही हैं। इसके साथ ही जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में अध्ययन तक के लिए सरकार मदद दे रही है। उन्होंने कहा कि सांदीपनि स्कूल में प्रायवेट स्कूलों से अच्छी पढ़ाई की व्यवस्था सरकार ने की

खंडवा मंत्री डॉ.शाह ने संदलपुर व खारकला में विकास कार्यों का शुभारम्भ किया --- प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ.कुंवर विजय शाह ने गुरूवार को हरसूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संदलपुर में मुख्यमार्ग से कन्या शिक्षा परिसर तक लगभग 1.13 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाले सीमेन्ट कंक्रीट पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम खारकला में 32.75 करोड़ रूपये लागत से सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया तथा सीएम राइज स्कूल तक लगभग 1.78 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाले सीमेन्ट कंक्रीट पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। उन्होेंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया। मंत्री डॉ. शाह ने पंधाना की बालिका रानी को अपनी तरफ से लैपटॉप प्रदान किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि कन्या शिक्षा परिसर संदलपुर में छात्राओं के लिए रोटी बनाने हेतु ढाई-ढाई लाख रुपए की दो मशीनें स्वीकृत की गई हैं, इनकी टेंडर प्रक्रिया भी संपन्न हो गई है। कुछ ही दिनों में सभी कन्या शिक्षा परिसर में छात्राओं के लिए रोटी बनाने की मशीन आ जाएगी। मंत्री डॉ. शाह ने खारकला में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत सी योजनाएं प्रारंभ की हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क पढ़ाई के साथ साथ गणवेश साइकिल, पुस्तकें भी दिलाई जा रही हैं। इसके साथ ही जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में अध्ययन तक के लिए सरकार मदद दे रही है। उन्होंने कहा कि सांदीपनि स्कूल में प्रायवेट स्कूलों से अच्छी पढ़ाई की व्यवस्था सरकार ने की है।

Tags :

जरूरी खबरें