Saturday 4th of April 2026

ब्रेकिंग

जांगड़ा महासभा भोपाल के नेतृत्व में प्रदेशस्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और मंत्री कुंवर विजय शाह आज कठिन समय से गुजर रहे हैं, लेकिन क्या सिर्फ आज से किसी नेता का मूल्

हनीट्रैप के जरिए लाखों की वसूली: ब्लैकमेलिंग गिरोह पर खरगोन पुलिस का बड़ा एक्शन

पूर्व सरपंच व सचिवों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

ख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना" के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन अयोध्या जाएंगे

मुकेश पटेल प्रधान संपादक : सेवा पर्व के अवसर पर 17 सितंबर को होंगे मेगा ब्लड डोनेशन कैंप

Mukesh Dhanvare

Tue, Sep 16, 2025

पर्व के अवसर 17 सितंबर से मेगा ब्लड डोनेशन शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में जिला पंचायत भोपाल में ब्लड बैंक प्रभारियों की बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेज जिला चिकित्सालय सहित भोपाल के विभिन्न ब्लड बैंक प्रभारी उपस्थित रहे ।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल श्रीमती इला तिवारी ने कहा कि सेवा पर्व के दौरान सभी ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाए। शिविरों में गैर सरकारी संगठनों, राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब, जनअभियान परिषद, लायंस क्लब, रेडक्रॉस, रोटरी क्लब सहित अन्य संगठनों की सहभागिता ली जाए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने निर्देश दिए की शिविर आयोजन के पूर्व ई-रक्तकोष पोर्टल पर शिविरों एवं रक्तदाताओं का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। आम नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने एवं रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाए।

अभियान के दौरान विशेष रूप से युवा वर्ग को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी देकर नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। महाविद्यालयों में भी रक्तदान जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Tags :

जरूरी खबरें