Friday 3rd of April 2026

ब्रेकिंग

जांगड़ा महासभा भोपाल के नेतृत्व में प्रदेशस्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और मंत्री कुंवर विजय शाह आज कठिन समय से गुजर रहे हैं, लेकिन क्या सिर्फ आज से किसी नेता का मूल्

हनीट्रैप के जरिए लाखों की वसूली: ब्लैकमेलिंग गिरोह पर खरगोन पुलिस का बड़ा एक्शन

पूर्व सरपंच व सचिवों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

ख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना" के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन अयोध्या जाएंगे

मुकेश पटेल प्रधान संपादक : पोक्सो एक्ट के संबंध में बालिकाओं को किया जागरूक , होनहार बालिकाओं का किया सम्मान

Mukesh Dhanvare

Fri, Nov 21, 2025

पोक्सो एक्ट के संबंध में बालिकाओं को किया जागरूक , होनहार बालिकाओं का किया सम्मान

पुनासा विकासखण्ड में महिला बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को ग्राम रिछपल एवं ग्राम मोहना हाई स्कूल में परियोजना अधिकारी द्वारा पोक्सो एक्ट के संबंध में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों तथा पोक्सो एक्ट के तहत मिलने वाले संरक्षण के बारे में बताया गया। परियोजना अधिकारी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने बालिकाओं को बताया कि पोक्सो एक्ट बच्चों की सुरक्षा के लिए एक शक्तिशाली कानून है, जो किसी भी प्रकार के यौन अपराध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित करता है। बालिकाओं को यह भी समझाया गया कि किसी भी अप्रिय परिस्थिति में कैसे सतर्क रहें, किस प्रकार रिपोर्ट करें तथा किससे सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में दोनों ग्रामों की होनहार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षक महिला बाल विकास विभाग सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे

पोक्सो एक्ट के संबंध में बालिकाओं को किया जागरूक , होनहार बालिकाओं का किया सम्मान --- पुनासा विकासखण्ड में महिला बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को ग्राम रिछपल एवं ग्राम मोहना हाई स्कूल में परियोजना अधिकारी द्वारा पोक्सो एक्ट के संबंध में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों तथा पोक्सो एक्ट के तहत मिलने वाले संरक्षण के बारे में बताया गया। परियोजना अधिकारी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने बालिकाओं को बताया कि पोक्सो एक्ट बच्चों की सुरक्षा के लिए एक शक्तिशाली कानून है, जो किसी भी प्रकार के यौन अपराध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित करता है। बालिकाओं को यह भी समझाया गया कि किसी भी अप्रिय परिस्थिति में कैसे सतर्क रहें, किस प्रकार रिपोर्ट करें तथा किससे सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में दोनों ग्रामों की होनहार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षक महिला बाल विकास विभाग सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे

Tags :

जरूरी खबरें