Saturday 4th of April 2026

ब्रेकिंग

जांगड़ा महासभा भोपाल के नेतृत्व में प्रदेशस्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और मंत्री कुंवर विजय शाह आज कठिन समय से गुजर रहे हैं, लेकिन क्या सिर्फ आज से किसी नेता का मूल्

हनीट्रैप के जरिए लाखों की वसूली: ब्लैकमेलिंग गिरोह पर खरगोन पुलिस का बड़ा एक्शन

पूर्व सरपंच व सचिवों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

ख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना" के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन अयोध्या जाएंगे

कुक्षी रिपोर्ट नरेन सिरवी : कुक्षी पुलिस ने किया एक ओर पर्दाफाश ओर आरोपी को भेजा जेल

Mukesh Dhanvare

Fri, Sep 19, 2025

कुक्षी पुलिस ने किया एक ओर पर्दाफाश ओर आरोपी को भेजा जेल

कुक्षी पुलिस द्वारा राजस्थान के फलौदी से आरोपी आनलाईन दुकान संचालक गिरफतार

"*फोटोशॉप एप से आधार कार्ड मे टेम्परिंग कर मुसलमान को हिन्दू बनानेवाले को जेल "*

नाम गिरफ्तार आरोपी – 1. श्यामलाल पिता देवाराम उर्फ हजूर खाँ पिता ईलमदीन खाँ जाति खालिद मुसलमान उम्र 31 साल निवासी चाडी पुलिस थाना भोजासर जिला फलौदी राजस्थान हाल मुकाम सुतार मोहल्ला कुक्षी 2. डुंगरराम पिता प्रेमाराम प्रजापत जाति कुम्हार निवासी कुम्हारो की ढाणी, ग्राम चाडी पुलिस थाना भोजासर, तहसील आऊ जिला फलौदी राजस्थान निवासी

दोनो आरोपी अपनी पहचान छुपा कर कुक्षी में कर रहे हैं अपना व्यापार

घटना का संक्षिप्त विवरणः थाना कुक्षी पर दिनांक 13/09/2025 को फरियादी संदीप पिता कैलाश जादम ने आवेदन दिया कि एक व्यक्ति जो मुसलमान है, वह हिन्दू नाम-पते से और फर्जी आधार कार्ड बनाकर कुक्षी मे रह रहा है, और हिन्दू नाम से ही हलवाई का व्यवसाय कर रहा है। सूचना पर कुक्षी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 14/09/2025 को उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम श्यामलाल पिता देवाराम प्रजापत उर्फ हुजूर खाँ पिता ईलमदीन मुसलमान निवासी ग्राम चाडी जिला फलौदी राजस्थान का होना बताया, आरोपी से पूछताछ पर उसके पास श्यामलाल पिता देवाराम तथा हुजूर खाँ पिता ईलमदीन के नाम से दो अलग-अलग आधार कार्ड मिले तथा श्यामभाई हलवाई के नाम के विजिटिंग कार्ड व हलवाई के पम्फलैट भी मिले, आरोपी ने पूछताछ पर राजस्थान से हिन्दू नाम का आधार कार्ड बनवाना बताया जिस पर कुक्षी पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक चंचलसिंह चौहान के नेतृत्व मे पुलिस टीम को राजस्थान भेजा गया था जिसने राजस्थान के फलौदी जिले के भोजासर थाना क्षेत्र मे ग्राम चाडी मे दबिश देकर आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनानेवाले आरोपी डुंगरराम पिता प्रेमाराम प्रजापत को गिरफ्तार कर कुक्षी कोर्ट मे प्रस्तुत किया जहाँ से दोनो आरोपियो को जेल भेज दिया गया है। आरोपी विगत 12 वर्ष से भी अधिक समय से कुक्षी, सिंघाना, मनावर, गंधवानी, अलिराजपुर क्षेत्र मे श्यामभाई हलवाई के नाम से कार्य कर रहा था।

इस उल्लेखनीय सफलता मे निरीक्षक राजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक चंचलसिंह चौहान, उनकी टीम का विशेष योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी द्वारा कुक्षी पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें