Saturday 4th of April 2026

ब्रेकिंग

जांगड़ा महासभा भोपाल के नेतृत्व में प्रदेशस्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और मंत्री कुंवर विजय शाह आज कठिन समय से गुजर रहे हैं, लेकिन क्या सिर्फ आज से किसी नेता का मूल्

हनीट्रैप के जरिए लाखों की वसूली: ब्लैकमेलिंग गिरोह पर खरगोन पुलिस का बड़ा एक्शन

पूर्व सरपंच व सचिवों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

ख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना" के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन अयोध्या जाएंगे

मोहन पाटील संस्थापक संपादक : पूजन सामग्री निर्माण हेतु उपलब्ध है ऋण व ब्याज अनुदान की सुविधा

Mukesh Dhanvare

Thu, Sep 18, 2025

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यम कांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत कुमकुम, रोली, अष्टगंध, सिंदूर, चंदन पाउडर, हल्दी, गुलाल, रंगोली, कपूर, गंगाजल, चावल, पंचमेव, अगरबत्ती, धूपबत्ती, हवन सामग्री, बाती जैसी पूजन सामग्री की उत्पादन इकाईयों की स्थापना के लिए बिना गारंटी ऋण और ब्याज सब्सिडी दी जाती है।

म.प्र. खादी ग्रामोद्योग जिला पंचायत के जिला प्रबंधक ने बताया कि पूजन सामग्री उत्पादन इकाइयों को योजना के तहत एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से समस्त पोर्टल पर पंजीयन कर 1 लाख से 50 लाख तक का बैंक ऋण लिया जा सकता है। इस योजना का संचालन जिला व्यापार उद्योग केन्द्र कर रहा है एवं म.प्र खादी ग्रामोद्योग द्वारा किया जा रहा है। खादी ग्रामोद्योग के जिला प्रबंधक ने बताया कि इस सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9826390320 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें