Monday 27th of October 2025

ब्रेकिंग

मंत्री डॉ.विजय शाह ने खंडवा की केशव धाम गौशाला में गोवर्धन पूजा की

कृषि उपज मंडी करोंद में प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके और मंत्री डॉ. विजय शाह ने पुरस्कार वितरित किए फुटबॉल एवं कबड्डी की राज्य स्तरीय स्कूली

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की उपस्थिति में "जीएसटी सम्मेलन" संपन्न हुआ।

सद्भावना मंच ने केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री को किया ईमेल,ट्वीट।

मुकेश पटेल प्रधान संपादक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना के मृतको के शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त क मृतकों के निकटत

Mukesh Dhanvare

Thu, Oct 2, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना के मृतको के शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त क

मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वी

मां दुर्गा की प्रतिमा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली गुरुवार शाम को पंधाना तहसील के ग्राम जामली राजगढ़ के पास स्थित अर्दला तालाब के रपटे पर पलट जाने से पंधाना तहसील के ग्राम पाडल्या फाटा निवासी 11 ग्रामीणों की दुखद मृत्यु हो गई। इस दुखद हादसे पर #मुख्यमंत्री_डॉ_मोहन_यादव ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

#कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने पन्धाना के एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि सभी मृतकों के परिजनों के बैंक खातों की जानकारी लेकर राहत राशि तत्काल बैंक खातों में जमा कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न की उपलब्धता संबंधी कोई कमी ना आए यह सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड एवं एस डी ई आर एफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया। लगभग 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 11 शव निकाल लिए गए हैं।

गांव के कोटवार श्री लोकेंद्र बारे ने बताया कि उसने ट्रैक्टर चालक को रपटे पर से वाहन निकालने से मना किया था, लेकिन मना करने के बावजूद उसने वाहन निकाल लिया, जिसके तुरंत बाद यह दुर्घटना हो गई। कोटवार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पन्धाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन बी गौड़ा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

एस डी एम पंधाना सुश्री दीक्षा भगोरे ने बताया कि मृतकों में कु. आरती 18 वर्ष, दिनेश 13 वर्ष, उर्मिला 16 वर्ष, शर्मिला 15 वर्ष, गणेश 20 वर्ष, किरण 16 वर्ष, पाटली 25 वर्ष, रेवसिंह 13 वर्ष, आयुष 9 वर्ष, संगीता 16 वर्ष और चंदा 8 वर्ष शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना के मृतको के शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की --- मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत --- मां दुर्गा की प्रतिमा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली गुरुवार शाम को पंधाना तहसील के ग्राम जामली राजगढ़ के पास स्थित अर्दला तालाब के रपटे पर पलट जाने से पंधाना तहसील के ग्राम पाडल्या फाटा निवासी 11 ग्रामीणों की दुखद मृत्यु हो गई। इस दुखद हादसे पर #मुख्यमंत्री_डॉ_मोहन_यादव ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। #कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने पन्धाना के एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि सभी मृतकों के परिजनों के बैंक खातों की जानकारी लेकर राहत राशि तत्काल बैंक खातों में जमा कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न की उपलब्धता संबंधी कोई कमी ना आए यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड एवं एस डी ई आर एफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया। लगभग 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 11 शव निकाल लिए गए हैं। गांव के कोटवार श्री लोकेंद्र बारे ने बताया कि उसने ट्रैक्टर चालक को रपटे पर से वाहन निकालने से मना किया था, लेकिन मना करने के बावजूद उसने वाहन निकाल लिया, जिसके तुरंत बाद यह दुर्घटना हो गई। कोटवार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पन्धाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन बी गौड़ा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। एस डी एम पंधाना सुश्री दीक्षा भगोरे ने बताया कि मृतकों में कु. आरती 18 वर्ष, दिनेश 13 वर्ष, उर्मिला 16 वर्ष, शर्मिला 15 वर्ष, गणेश 20 वर्ष, किरण 16 वर्ष, पाटली 25 वर्ष, रेवसिंह 13 वर्ष, आयुष 9 वर्ष, संगीता 16 वर्ष और चंदा 8 वर्ष शामिल हैं।

Tags :

जरूरी खबरें