Tuesday 19th of May 2026

ब्रेकिंग

लोकायुक्त का सख्त एक्शन: रिश्वतखोरी पर प्रहार, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

जांगड़ा महासभा भोपाल के नेतृत्व में प्रदेशस्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और मंत्री कुंवर विजय शाह आज कठिन समय से गुजर रहे हैं, लेकिन क्या सिर्फ आज से किसी नेता का मूल्

हनीट्रैप के जरिए लाखों की वसूली: ब्लैकमेलिंग गिरोह पर खरगोन पुलिस का बड़ा एक्शन

पूर्व सरपंच व सचिवों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

भोपाल मुकेश पटेल प्रधान संपादक : भोपाल जिले के बीएलओ ने किया उत्कृष्ट कार्य शत-प्रतिशत किया डिजिटलाईजेशन

Mukesh Dhanvare

Sat, Nov 29, 2025

भोपाल जिले के बीएलओ ने किया उत्कृष्ट कार्य शत-प्रतिशत किया डिजिटलाईजेशन

भोपाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–26) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य की मिसाल सामने आई है। बैरसिया विधानसभा क्षेत्र 149 के तहत, तहसील स्थित मतदान केंद्र गनाखड़ी (मतदान केंद्र क्रमांक 15) पर तैनात बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) श्री नारायण सिंह अहिरवार ने अपने दायित्व का निर्वहन पूरी सतर्कता, निष्ठा और समयबद्धता के साथ करते हुए समस्त कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर शत प्रतिशत कार्य करने का गौरव अर्जित किया है जिन्होंने 100% कार्य पूरा किया है।

श्री अहिरवार ने द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के प्रत्येक चरण—घर-घर सत्यापन, फॉर्म- की प्राप्ति एवं प्रक्रिया, पात्र मतदाताओं का समावेशन, त्रुटि सुधार, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान को समयसीमा के भीतर पूर्ण किया गया। उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया और निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी प्रविष्ठियों को अद्यतन किया।

उनके इस उत्कृष्ट कार्य से न केवल गनाखड़ी मतदान केंद्र SIR–26 का 100% लक्ष्य हासिल करने वाले केंद्रों में शामिल हुआ, बल्कि जिले में महिला अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी स्थापित हुआ है।

निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने श्री नारायण सिंह अहिरवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य बीएलओ के लिए भी प्रेरणास्रोत है और जिले में गुणवत्तापूर्ण निर्वाचन कार्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भोपाल जिले के बीएलओ ने किया उत्कृष्ट कार्य शत-प्रतिशत किया डिजिटलाईजेशन भोपाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–26) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य की मिसाल सामने आई है। बैरसिया विधानसभा क्षेत्र 149 के तहत, तहसील स्थित मतदान केंद्र गनाखड़ी (मतदान केंद्र क्रमांक 15) पर तैनात बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) श्री नारायण सिंह अहिरवार ने अपने दायित्व का निर्वहन पूरी सतर्कता, निष्ठा और समयबद्धता के साथ करते हुए समस्त कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर शत प्रतिशत कार्य करने का गौरव अर्जित किया है जिन्होंने 100% कार्य पूरा किया है। श्री अहिरवार ने द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के प्रत्येक चरण—घर-घर सत्यापन, फॉर्म- की प्राप्ति एवं प्रक्रिया, पात्र मतदाताओं का समावेशन, त्रुटि सुधार, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान को समयसीमा के भीतर पूर्ण किया गया। उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया और निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी प्रविष्ठियों को अद्यतन किया। उनके इस उत्कृष्ट कार्य से न केवल गनाखड़ी मतदान केंद्र SIR–26 का 100% लक्ष्य हासिल करने वाले केंद्रों में शामिल हुआ, बल्कि जिले में महिला अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी स्थापित हुआ है। निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने श्री नारायण सिंह अहिरवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य बीएलओ के लिए भी प्रेरणास्रोत है और जिले में गुणवत्तापूर्ण निर्वाचन कार्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags :

जरूरी खबरें