Wednesday 4th of February 2026

ब्रेकिंग

पूर्व सरपंच व सचिवों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

ख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना" के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन अयोध्या जाएंगे

सांसद श्री पाटिल ने मेडिकल कॉलेज में सी.सी.टी.वी. कंट्रोल रुम का शुभारंभ किया

मंगलवार को विधायक कंचन तनवे ने खंडवा मुंदी मार्ग एवं बटालियन को लेकर विधानसभा में रखी अपनी बात।

भोपाल जिले के बीएलओ ने किया उत्कृष्ट कार्य शत-प्रतिशत किया डिजिटलाईजेशन

मुकेश पटेल प्रधान संपादक : मतदाता सरलता से दर्ज कर सकते हैं विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित शिकायत

Mukesh Dhanvare

Sat, Nov 29, 2025

मतदाता सरलता से दर्ज कर सकते हैं विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित शिकायत

विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी अपनी सभी शिकायतें, मतदाता सरल, पारदर्शी और प्रभावी माध्यमों से दर्ज करा सकते हैं। फॉर्म वितरण, डाटा सत्यापन, बीएलओ संपर्क, मतदाता सूची त्रुटियों और अन्य निर्वाचन कार्यों से संबंधित शिकायतों के लिए प्रदेश में व्यापक शिकायत निवारण प्रणाली संचालित है। मतदाता अपनी शिकायतें राष्ट्रीय मतदाता टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1950 पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होते ही कॉल करने वाले को एक टोकन आईडी प्रदान की जाती है, जिसके माध्यम से वह बाद में अपनी शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकता है। ऑनलाइन सुविधा के रूप में राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल में भी शिकायत पंजीकृत की जा सकती है, जहाँ पोर्टल के ‘कम्प्लेंट’ सेक्शन में जाकर शिकायत का प्रकार चुनने, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने और सबमिट करने पर यह शिकायत सीधे जिला या राज्य निर्वाचन कार्यालय तक पहुँच जाती है और उसका निवारण तय समय-सीमा में किया जाता है।

इसके अलावा प्रत्येक जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और निर्वाचन शाखा में भी मतदाता लिखित में शिकायतें जमा करा सकते हैं। स्कैन की गई शिकायतें जिले के अधिकृत ईमेल पते पर भेजने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा मतदाता अपनी शिकायतें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश या भारत निर्वाचन आयोग को ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं, जिन पर नियमानुसार संज्ञान लिया जाता है। शिकायतों के समाधान के लिए समय-सीमा निर्धारित है। सामान्य शिकायतों का निवारण सात से पन्द्रह दिनों के भीतर किया जाता है, जबकि तात्कालिक या महत्वपूर्ण शिकायतों पर एक से तीन दिनों के भीतर कार्रवाई की जाती है।मतदाता सरलता से दर्ज कर सकते हैं विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित शिकायतें --- विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी अपनी सभी शिकायतें, मतदाता सरल, पारदर्शी और प्रभावी माध्यमों से दर्ज करा सकते हैं। फॉर्म वितरण, डाटा सत्यापन, बीएलओ संपर्क, मतदाता सूची त्रुटियों और अन्य निर्वाचन कार्यों से संबंधित शिकायतों के लिए प्रदेश में व्यापक शिकायत निवारण प्रणाली संचालित है। मतदाता अपनी शिकायतें राष्ट्रीय मतदाता टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1950 पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होते ही कॉल करने वाले को एक टोकन आईडी प्रदान की जाती है, जिसके माध्यम से वह बाद में अपनी शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकता है। ऑनलाइन सुविधा के रूप में राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल में भी शिकायत पंजीकृत की जा सकती है, जहाँ पोर्टल के ‘कम्प्लेंट’ सेक्शन में जाकर शिकायत का प्रकार चुनने, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने और सबमिट करने पर यह शिकायत सीधे जिला या राज्य निर्वाचन कार्यालय तक पहुँच जाती है और उसका निवारण तय समय-सीमा में किया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और निर्वाचन शाखा में भी मतदाता लिखित में शिकायतें जमा करा सकते हैं। स्कैन की गई शिकायतें जिले के अधिकृत ईमेल पते पर भेजने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा मतदाता अपनी शिकायतें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश या भारत निर्वाचन आयोग को ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं, जिन पर नियमानुसार संज्ञान लिया जाता है। शिकायतों के समाधान के लिए समय-सीमा निर्धारित है। सामान्य शिकायतों का निवारण सात से पन्द्रह दिनों के भीतर किया जाता है, जबकि तात्कालिक या महत्वपूर्ण शिकायतों पर एक से तीन दिनों के भीतर कार्रवाई की जाती है।

Tags :

जरूरी खबरें