Friday 3rd of April 2026

ब्रेकिंग

जांगड़ा महासभा भोपाल के नेतृत्व में प्रदेशस्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता और मंत्री कुंवर विजय शाह आज कठिन समय से गुजर रहे हैं, लेकिन क्या सिर्फ आज से किसी नेता का मूल्

हनीट्रैप के जरिए लाखों की वसूली: ब्लैकमेलिंग गिरोह पर खरगोन पुलिस का बड़ा एक्शन

पूर्व सरपंच व सचिवों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

ख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना" के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन अयोध्या जाएंगे

आग से धधका खूना बोरा का जंगल : आग से धधका खूना बोरा का जंगल बन कर्मियों ने पूर्व सैनिक की मदद से आग पर पाया काबू सरपंच की भूमिका रही सराहनीय 

आग से धधका खूना बोरा का जंगल बन कर्मियों ने पूर्व सैनिक की मदद से आग पर पाया काबू सरपंच की भूमिका रही सराहनीयगर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोहाघाट क्षेत्र में जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है बुधवार को लोहाघाट के बलाई मोटर मार्ग में खूना बोरा के जंगल में भीषण आग लग गई जंगल से उठते धुएं को देख खूना बोरा के युवा सरपंच प्रेम सिंह बोरा तुरंत मौके पर पहुंचे और बनकर्मियों को जंगल में आग लगने की सूचना दी और खुद आग पर काबू पाने में जुट गएतेज हवा के साथ आग तेजी से जंगल में फैलने लगी इस दौरान अपनी ड्यूटी से लौट रहे लोहाघाट निवासी पूर्व सैनिक मयंक ओली ने जंगल में आग लगी देखी तो वह भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गए वही बन दरोगा नंदावल्लभ भट्ट बन बीट अधिकारी हिमांशु ढेक व बन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया वहीं आग बुझाने के दौरान बन कर्मियों के पास संसाधनों की कमी नजर आईपूर्व सैनिक मयंक ओली ने कहा फायर सीजन शुरू हो चुका है और बन कर्मियों के पास आग बुझाने के लिए संसाधनों की भारी कमी है ना ही उनकी सुरक्षा के लिए उपकरण विभाग के द्वारा मुहैया किए गए हैं ओली ने वन विभाग से वन कर्मियों को आग बुझाने के यंत्र तथा आग बुझाने के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है वही आग बुझाने में युवा सरपंच प्रेम सिंह ने सराहनीय भूमिका निभाई मालूम हो पूर्व सैनिक मयंक ओली ने लोहाघाट क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में जंगल में आग लगने पर बन कर्मियों का सहयोग करने तथा आग बुझाने का संकल्प लिया हैजिसे वह बखूबी निभा रहे है वहीं आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों के द्वारा जंगल की आग बुझाने में किसी भी प्रकार की मदद बन कर्मियों की नहीं की गई जो काफी सोचनीय विषय है

Tags :

जरूरी खबरें