Wednesday 4th of February 2026

ब्रेकिंग

पूर्व सरपंच व सचिवों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

ख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना" के तहत खंडवा जिले के वृद्धजन अयोध्या जाएंगे

सांसद श्री पाटिल ने मेडिकल कॉलेज में सी.सी.टी.वी. कंट्रोल रुम का शुभारंभ किया

मंगलवार को विधायक कंचन तनवे ने खंडवा मुंदी मार्ग एवं बटालियन को लेकर विधानसभा में रखी अपनी बात।

भोपाल जिले के बीएलओ ने किया उत्कृष्ट कार्य शत-प्रतिशत किया डिजिटलाईजेशन

पूर्णागिरि मेला संपन्न कराने नैनीताल : पूर्णागिरि मेला संपन्न कराने नैनीताल से आएंगे एसडीएम तो बाजपुर से आएंगे तहसीलदार आदर्श चंपावत में अधिकारियों का अकाल 

पूर्णागिरि मेला संपन्न कराने नैनीताल से आएंगे एसडीएम तो बाजपुर से आएंगे तहसीलदार आदर्श चंपावत में अधिकारियों का अकालचंपावत जिले के टनकपुर में उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री पूर्णागिरी मेला- 2025 के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी चंपावत द्वारा किए गए अनुरोधानुसार मंडल आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत द्वारा उप जिलाधिकारी पूर्णागिरी (टनकपुर) के प्रशिक्षण अवधि से आने तक श्री पूर्णागिरी मेले के सफल संचालन हेतु उप जिला अधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार तथा तहसीलदार बाजपुर अक्षय भट्ट को जनपद चंपावत में तैनात किए जाने के आदेश निर्गत किए गए हैं। साथ ही उन्होंने उक्त अधिकारियों को तत्काल जिलाधिकारी कार्यालय, चंपावत में अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो इस वक्त आदर्श जिला चंपावत में मात्र एक एसडीएम तथा एक तहसीलदार की तैनाती है जिसका खामियाजा जिले की जनता को भुगतना पड़ रहा है मां पूर्णागिरि मेला संपन्न कराने के लिए भीशासन को अन्य जिलों की मदद लेनी पड़ रही है वहीं लोगों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द चंपावत जिले में अधिकारियों की तैनाती करने की मांग की है

Tags :

जरूरी खबरें